फोरेंसिक साइंस में बनाए कैरियर

फोरेंसिक साइंस उन लोगों के लिए बेहतर कैरियर विकल्प हो सकता है, जो जिज्ञासु और साहसी कार्यों में रुचि रखते हैं। फोरेंसिक साइंस जांच की ऐसी तकनीक है जिसमें किसी घटना या अपराध की जड तक पहुंचने के लिए नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जाता है। फोरेंसिक साइंस विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जीव विज्ञान के अतिरिक्त भौतिक, रसायन, आडोप्टोलॉजी और एण्टमोलॉजी के सिद्धांतों का उपयोग किसी घटना का विश्लेषण किया जाता है। 

पर्यटन कैरियर का बेहतर विकल्प

पर्यटन भारत सबसे अधिक तेजी से वृद्धि करते हुए क्षेत्रों में से है। न केवल देशी अपितु विदेशी से भी काफी संख्या में पर्यटक भारत आते हैं और उनकी संख्या में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार नए वीसा सुधार, अतुल्य भारत अभियान और सरकार द्वारा अवसंरचना विकास पर जोर दिए जाने से भारतीय ट्रैवल एंड टूरिज्म उद्योग में आने वाले वर्षों में और वृद्धि होने की संभावना है। भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत को देखने और जानने की इच्छा के कारण दक्षिण एशिया से घूमने आने वाले करीब 50 प्रतिशत पर्यटक प्रति वर्ष भारत आना पसंद करते हैं। इन सब कारणों से ही पयर्टन भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अनमोल सूक्ति-15

जीत सदैव सुखद होती है, चाहे वह अकस्मात मिले या परिश्रम द्वारा
-अरिइस्टो
एकाग्रता शक्ति का चश्मा है।
-एमरसन
अपने विचारों के बंदी न बने।
-शेक्सपियर

कैसे बनाए टेक्सटाइल डिजाइनिंग में कैरियर

टेक्सटाइल डिजाइनिंग रचनात्मक सोच के साथ कुछ नया करने की इच्छा रखने वाले युवों के लिए कैरियर का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही एक उद्योग के रूप में भी टेक्सटाइल उद्योग बड़ी तेजी के साथ उन्नति के शिखरों पर जा रहा है। भारत में टेक्सटाइल उद्योग पूरी तरह से टेक्सटाइल मैनुफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट (निर्यात) पर आधारित है, जिसके चलते यह देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उद्योग में दिनों दिन होती उन्नति के कारण इस क्षेत्र में पेशेवरों की मांग में इजाफा होना भी लाजमी है और टेक्सटाइल डिजाइन इन क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पेशा है।

स्वयं पोर्टल से घर बैठें करें निःशुल्क कोर्सेज

इंटरनेट के इस दौर में पारंपरिक शिक्षा अर्थात स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशनल डिग्रीज हासिल करने के अलावा भी विद्यार्थी विभिन्...